पुलिस गश्त तेज करने की मांग

हाजीपुर/महुआ : महुआ थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. जिससे लोगों में स्थानीय पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है. मालूम हो की चोरों ने पिछले एक सप्ताह के अंदर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में घर एवं दुकानों […]
हाजीपुर/महुआ : महुआ थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. जिससे लोगों में स्थानीय पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है. मालूम हो की चोरों ने पिछले एक सप्ताह के अंदर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में घर एवं दुकानों में घुस कर लाखों रुपये की चोरी कर ली है.
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना के बावजूद भी पुलिस अपनी गश्ती तेज नही कर रही है. जिससे लोग परेशान हैं. चोरी की घटनाओं पर रोष जाहिर करते हुए एसयूसीआई के जिला सचिव ललित कुमार घोष, पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ विप्लवी, दिनेश मिश्रा, दिनेश राय, अनिल राय, विश्वनाथ साहू आदि ने पुलिस से चोरी किये गये सामानों को बरामद करने की मांग की है. साथ ही क्षेत्र में गश्ती तेज करने की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




