महिलाओं को मिला कनेक्शन

Updated at : 12 Sep 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को मिला कनेक्शन

लालगंज : प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, घटारो में 36 महिला उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन दिया गया. गैस कनेक्शन का वितरण करते हुए मुखिया खुशबु देवी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं धुएं से होनेवाली बीमारियों से बचाव के लिए प्रधानमंत्री द्वारा जारी उज्ज्वला योजना एक नये युग की शुरुआत है. इससे महिलाओं के […]

विज्ञापन
लालगंज : प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, घटारो में 36 महिला उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन दिया गया. गैस कनेक्शन का वितरण करते हुए मुखिया खुशबु देवी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं धुएं से होनेवाली बीमारियों से बचाव के लिए प्रधानमंत्री द्वारा जारी उज्ज्वला योजना एक नये युग की शुरुआत है.
इससे महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा. उन्होंने कहा कि वैसे उपभोक्ता जो इस बार गैस कनेक्शन नहीं ले पाये हैं, वे खाद्य सुरक्षा योजना कार्ड की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति व बैंक पासबुक की छाया प्रति और दो पासपोर्ट साइज का फोटो के साथ आवेदन जमा करें.
सूची में नाम आते ही दस दिनों के अंदर शिविर लगा कर उन्हें नया गैस कनेक्शन दिया जायेगा. मौके पर लिच्छवि गैस एजेंसी चंद्रालय के प्रबंधक नवनीत कुमार, सुनील कुमार सिंह, उपमुखिया राम विनोद साह, वार्ड सदस्य ललन कुमार, मिक्की देवी, छोटू कुमार, मुखियापति भवेश सिंह, पूनम सिन्हा, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन