एसबीआइ ने बाढ़पीड़ितों के बीच बांटा चिउरा-गुड़

Updated at : 27 Aug 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ ने बाढ़पीड़ितों के बीच बांटा चिउरा-गुड़

महनार : महनार एसबीआइ की शाखा द्वारा बाढ़पीड़ितों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बाढ़पीड़ितों के बीच राहत सामग्री चूड़ा-गुड़ आदि का वितरण किया गया. इस दौरान शाखा प्रबंधक गोपाल प्रसाद सिंह ने राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा कि विपदा की घड़ी में लोगों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है. […]

विज्ञापन
महनार : महनार एसबीआइ की शाखा द्वारा बाढ़पीड़ितों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बाढ़पीड़ितों के बीच राहत सामग्री चूड़ा-गुड़ आदि का वितरण किया गया.
इस दौरान शाखा प्रबंधक गोपाल प्रसाद सिंह ने राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा कि विपदा की घड़ी में लोगों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है. इस अवसर पर लगभग एक हजार से अधिक बाढ़पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर स्टेट बैंक, महनार के रोकड़ सहायक कुमार अभिषेक, सहायक शाखा प्रबंधक गौरव कुमार, कर्मी दिलीप कुमार साह, शिव कुमार शर्मा, कंचन कुमार आदि उपस्थित थे. यह शिविर महनार की हसनपुर दक्षिणी पंचायत में आयोजित किया गया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन