ePaper

हाजीपुर में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 03 Aug 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

हाजीपुर : अपने घर से शौच करने निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर लफंगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघी पश्चिमी गांव की है. चार युवकों को नामजद किया गया. लोगों ने मौके पर एक आरोपित को पकड़ लिया, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया. दिघी पश्चिमी गांव […]

विज्ञापन
हाजीपुर : अपने घर से शौच करने निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर लफंगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघी पश्चिमी गांव की है. चार युवकों को नामजद किया गया. लोगों ने मौके पर एक आरोपित को पकड़ लिया, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया.
दिघी पश्चिमी गांव की एक लड़की सोमवार की देर रात अपने घर से शौच के लिए निकली कि पहले से घात लगाये लफंगों ने उसका मुंह बंद कर पहले से खड़ी एक मारुति कार में बैठा कर अपहरण कर लिया. उसके बाद लफंगे नेपीड़िता को लेकर बसंत विहार कॉलोनी स्थित एक गाछी में बनी झोंपड़ी में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
लड़की के लौटने में विलंब होने पर जब परिजन उसकी तलाश में घर से निकले, तो बसंत विहार कॉलोनी स्थित गाछी के निकट सड़क पर कार खड़ी देख कर जब वे लोग उसके पास गये, तो बगल की झोंपड़ी से आ रही आवाज सुन कर वहां गये़ लोगों ने गांव के ही अन्ना उर्फ रंजन कुमार विक्कु, हरेश राय, संजय कुमार और अनील राय को वहां देखा.
लोगों ने अन्ना को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने अन्ना को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इसके साथ ही विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम पद्मा कुमारी चौबे के निर्देश पर न्यायिक दंउाधिकारी प्रथम श्रेणी अनूप सिंह के न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. पीड़िता के भाई के बयान पर सदर पुलिस ने चारों के विरुद्ध भादवि की धारा-376, 366ए, 34 एवं पॉक्सो की धारा-4 के अंतर्गत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन