मौसा के घर आये युवक को लगी गोली

हाजीपुर : अपने मौसा का पैर टूटने पर उनका कारोबार संभालने आये युवक के पैर में तब गोली लग गयी, जब वह छत पर सोया था. सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के जयमलकी गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र बलिराम कुमार अपने मौसा सदर थाना क्षेत्र के नौरंगावाद निवासी अनील सिंह की छत पा […]
हाजीपुर : अपने मौसा का पैर टूटने पर उनका कारोबार संभालने आये युवक के पैर में तब गोली लग गयी, जब वह छत पर सोया था. सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के जयमलकी गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र बलिराम कुमार अपने मौसा सदर थाना क्षेत्र के नौरंगावाद निवासी अनील सिंह की छत पा सोया था कि रात्रि पौने 10 बजे उसे लगा कि उसके पैर में गोली लग गयी. परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक्सरे होने पर चिकित्सकों ने बताया कि गोली ही लगी है. इस संबंध में पुलिस को दिये बयान में जख्मी ने बताया कि पड़ोस में शादी समारोह था. गोली किसने चलायी, उसने नहीं देखा है. बयान के आधार पर सदर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




