जिला पर्षद के लिए तीन ने किया नामांकन

Updated at : 15 Jul 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
जिला पर्षद के लिए तीन ने किया नामांकन

पातेपुर : प्रखंड के जिला पर्षद क्षेत्र संख्या बारह से गुरुवार को तीन अभ्यर्थियों ने नामजदगी का परचा महुआ अनुमंडल कार्यालय में जमा किया. अपने समर्थकों के काफिले के साथ पहुंचे दुर्गेश कुमार चौधरी ने परचा जमा किया. वहीं महथी, पंचायत के जितेंद्र कुमार राय भी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे तथा अनुमंडल कार्यालय में […]

विज्ञापन

पातेपुर : प्रखंड के जिला पर्षद क्षेत्र संख्या बारह से गुरुवार को तीन अभ्यर्थियों ने नामजदगी का परचा महुआ अनुमंडल कार्यालय में जमा किया. अपने समर्थकों के काफिले के साथ पहुंचे दुर्गेश कुमार चौधरी ने परचा जमा किया. वहीं महथी, पंचायत के जितेंद्र कुमार राय भी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे तथा अनुमंडल कार्यालय में जिला कल्याण पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष परचा जमा किया.

वहीं विशंभर नाथ ने भी परचा दाखिल किया. नामांकन के लिए शुक्रवार को अंतिम तिथि है. अब तक एक दर्जन से अधिक नामांकन भरा जा चुका है. आठ जुलाई से चल रहे नामांकन का अब एक दिन और बचा है अठारह जुलाई को स्क्रूटनी तथा 20 जुलाई को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न आवंटन किया जायेगा. 28 को मतदान तथा 30 को मतगणना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन