सरकारी अधिकारी बनकर लूट लेते थे गाड़ियां, 7 गिरफ्तार

Updated at : 13 Jul 2016 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अधिकारी बनकर लूट लेते थे गाड़ियां, 7 गिरफ्तार

वैशाली : वैशाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी अधिकारी बनकर गाड़ियों से वसूली करते थे और गाड़ियों पर लदे कीमती समान लूट लेते थे. जानकारी के मुताबिक यह लोग अपने आपको बड़ा अधिकारी बताते थे और नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे से गुजरने वाली गाड़ियों को अपना निशाना बनाते […]

विज्ञापन

वैशाली : वैशाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी अधिकारी बनकर गाड़ियों से वसूली करते थे और गाड़ियों पर लदे कीमती समान लूट लेते थे. जानकारी के मुताबिक यह लोग अपने आपको बड़ा अधिकारी बताते थे और नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे से गुजरने वाली गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे.

सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी ने एक टीम बनाकर छापेमारी की और गिरोह के मुख्य सरगना रंजीत राय समेत सात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक गिरोह के पास से लाखों रुपये का लूटा हुआ सामान और तीन लोडेड पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ लगभग एक दर्जन मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक लुटेरा गिरोह जांच के नाम पर वाहनों को अपनी गाड़ी से ओवरटेक कर रोक लेते थे और सरकारी अधिकारी होने की बात कहकर जांच के नाम पर लूट को अंजाम देते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन