तीन वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत, कई जख्मी
Updated at : 13 Jul 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रक और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत बाद में ट्रक को पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर हाजीपुर/अक्षयवट नगर : एनएच 103 पर बरांटी ओपी क्षेत्र के इस्माइलपुर चौक के पास ट्रक-मैजिक और स्काॅरपियो की टक्कर में मैजिक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो स्कॉर्पियो में बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों […]
विज्ञापन
ट्रक और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत
बाद में ट्रक को पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
हाजीपुर/अक्षयवट नगर : एनएच 103 पर बरांटी ओपी क्षेत्र के इस्माइलपुर चौक के पास ट्रक-मैजिक और स्काॅरपियो की टक्कर में मैजिक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो स्कॉर्पियो में बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की शिकार मैजिक जंदाहा से बरात लेकर लौट रही थी जबकि ट्रक हाजीपुर से जंदाहा की ओर जा रहा था. इस्माइलपुर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक में ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही मैजिक के चालक की मौत हो गयी. मौके पर दर्द से कराहते लोगों को बचाने के लिये आसपास के लोग जुट गये.
मृतक बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाने के अहियापुर गांव निवासी स्व. सतीश साह का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है. मौके का लाभ उठाकर ट्रक चालक फरार होने लगा कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से आकर ट्रक को ठोकर मार दी. घटना में स्कॉर्पियो सवार अमित कुमार और धर्मवीर कुमार घायल हो गये जिन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मैजिक सवार घायलों को इलाज के पीएचसी बिदुपुर भेजा गया जहां से एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही बरांटी ओपी के प्रभारी ने मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग कर सड़क को खाली कराया और लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




