प्रमुख बनीं शीला देवी, लॉटरी से हुआ उपप्रमुख का चुनाव

Updated at : 29 Jun 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख बनीं शीला देवी, लॉटरी से हुआ उपप्रमुख का चुनाव

महनार : दो सप्ताह की जद्दोजहद के बाद शीला देवी, पति बालदेव पासवान महनार प्रखंड प्रमुख का चुनाव जीतीं, तो दूसरी तरफ उप प्रमुख पद के चुनाव लॉटरी से हुआ. इसमें कुशेश्वर पासवान की जीत हुई. प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर पूरे दो सप्ताह से अलग-अलग गुटों के द्वारा प्रखंड प्रमुख पद को लेकर […]

विज्ञापन

महनार : दो सप्ताह की जद्दोजहद के बाद शीला देवी, पति बालदेव पासवान महनार प्रखंड प्रमुख का चुनाव जीतीं, तो दूसरी तरफ उप प्रमुख पद के चुनाव लॉटरी से हुआ. इसमें कुशेश्वर पासवान की जीत हुई. प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर पूरे दो सप्ताह से अलग-अलग गुटों के द्वारा प्रखंड प्रमुख पद को लेकर अपने-अपने पक्ष में पंसस को करने के लिए घमसान चल रहा था. इसमें एक पक्ष का नेतृत्व इ रवींद्र कुमार सिंह कर रहे थे. शीला देवी के पक्ष में राजू चौधरी, मो. निजाम, कामेश्वर सिंह, लाल बाबु राय, इंदू कुमारी, वसंती देवी, पिंकी देवी, पुतुल देवी ने मतदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन