ममता बनीं राजापाकर की प्रमुख, ललिता उपप्रमुख

Updated at : 29 Jun 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनीं राजापाकर की प्रमुख, ललिता उपप्रमुख

राजापाकर : उच्च विद्यालय, राजापाकर के परिसर में मंगलवार को प्रमुख-उपप्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ. अनुमंडलाधिकारी महुआ के जंदाहा में चुनाव कराने के लिए चले जाने के कारण यहां तीन बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. एसडीओ तौकीर आलम की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव के दौरान सबसे पहले पंचायत समिति सदस्यों […]

विज्ञापन

राजापाकर : उच्च विद्यालय, राजापाकर के परिसर में मंगलवार को प्रमुख-उपप्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ. अनुमंडलाधिकारी महुआ के जंदाहा में चुनाव कराने के लिए चले जाने के कारण यहां तीन बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. एसडीओ तौकीर आलम की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव के दौरान सबसे पहले पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. उसके बाद सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. राजापाकर उत्तरी के पंचायत समिति सदस्य ममता कुमारी प्रमुख निर्वाचित घोषित की गयीं. वहीं, राजापाकर दक्षिणी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी उपप्रमुख चुनी गयीं. प्रमुख पद के लिए ममता कुमारी और अवधेश कुमार शर्मा मैदान में थे. इसमें कुल 19 मत में ममता कुमारी को 9 वोट एवं अवधेश कुमार शर्मा को 8 वोट मिला और दो वोट रद्द किये गये. इस प्रकार ममता कुमारी विजयी घोषित की गयीं.

वहीं उपप्रमुख के पद पर पंसस ललिता देवी और नागेंद्र प्रसाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया. इसमें ललिता देवी को 11 एवं नागेंद्र प्रसाद सिंह को 8 मत मिले. इस प्रकार ललिता देवी उपप्रमुख के लिए चुनी गयीं. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार अपने सैप जवानों के साथ मुस्तैदी से डटे हुए थे.

रीना बनीं प्रमुख और उपप्रमुख दिलीप राय : बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड के प्रमुख पद पर रीना देवी और उपप्रमुख पद पर दिलीप राय निर्वाचित घोषित किये गये हैं. प्रमुख और उपप्रमुख के चुने जाने के बाद राजनीतिक दल तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.
बधाई देने वालों में पूर्व विधायक सतीश कुमार, राजीव रंजन सिंह, पूर्व मुखिया अशरफी राय, पूर्व उपप्रमुख अशरफी राय समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन