शौचालय की टंकी में करेंट से तीन की मौत

Updated at : 06 May 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय की टंकी में करेंट से तीन की मौत

दुखद. मजदूरों को बचाने के क्रम में गृहस्वामी के पुत्र की हुई मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में हुआ हादसा हाजीपुर : करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव मे शौचालय की टंकी साफ करने के क्रम में तीन लोगों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश चौधरी […]

विज्ञापन

दुखद. मजदूरों को बचाने के क्रम में गृहस्वामी के पुत्र की हुई मौत, परिजन रो-रो कर बेहाल

करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में हुआ हादसा
हाजीपुर : करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव मे शौचालय की टंकी साफ करने के क्रम में तीन लोगों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश चौधरी के घर पर शौचालय की टंकी साफ करने के लिए आये सदर थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी मंहगू मल्लिक का 28 वर्षीय पुत्र अजय मल्लिक और गुडु मल्लिक जैसे ही उस टंकी को साफ करने के लिए उतरे कि टंकी में लगे अर्थिंग के तार में प्रवाहित हो रहा करेंट लगा.
वे तार के करेंट की चपेट में आ गये. टंकी साफ करनेवाले दोनों युवकों के कंरेट की चपेट में आने पर अशौक चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र उन्हें बचाने गया और वह भी कंरेट की चपेट में आ गया. घटना में तीनों की मौत हो गयी. अजय की हालत गंभीर देख लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पंहुच कर मामले की छानबीन की.
अर्थिंग का तार बना हादसे का सबब : तीन की मौत के बाद गांव में फैला मातम
लालगंज. शौचालय की टंकी में हुई तीन लाेगों की मौत के बाद मृतक की पत्नी गीता देवी एवं उसकी चार छोटी-छोटी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. मृतक की पत्नी को बार-बार मूर्च्छा आ रहा था, जिसे गांव की अन्य महिलाएं संभाल रही थीं. वहीं मृतक की बेटी आठ वर्षीय पायल, छह वर्षीय नंदनी, चार वर्षीय प्रिया एवं दो साल की तन्वी अपने मृत पड़े पापा को बार-बार उठा रही थी. मजदूरों को बचाने गये गृहस्वामी के पुत्र की मौत शौचालय की टंकी में ही हो गयी और घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है.
क्या है घटना : करताहां थाना क्षेत्र के घटारो नूनफर टोले में गुरुवार को शौचालय की टंकी सफाई करने के दौरान करेंट लगने से गृहस्वामी के पुत्र की मौत हो गयी. वहीं काम कर रहे अन्य दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गये. आनन-फानन में घायलों को स्थानीय क्लिनिक में भरती कराया गया, जहां मरीजों की गंभीर अवस्था को देख हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
गुरुवार की शाम स्व. बहादुर चौधरी का पुत्र रमेश चौधरी अन्य दो मजदूरों के साथ शौचालय की टंकी की सफाई कर रहा था, तभी सफाई के दौरान एक मजदूर बेहोश होकर टंकी में गिर पड़ा. रमेश चौधरी स्व. बहादुर चौधरी का तीसरा पुत्र था, जिसे निकालने गए गृहस्वामी रमेश चौधरी को टंकी के अंदर ही करेंट लग गया और वह बेहोश हो गया.
उसे परिजनों ने बाहर निकाला. तब तक रमेश की मौत हो चुकी थी. अन्य दो घायल मजदूरों की मौत इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में हो गयी. एक मजदूर जो घटारो निवासी मोहन मल्लिक का पुत्र अजय मल्लिक था तथा दूसरे मजदूर का पता नहीं चल सका है कि वह कहां का रहनेवाला है. लोगों ने बताया कि शौचालय की टंकी में बिजली का अर्थिंग का तार लगे होने की वजह से करेंट लग कर मौत हुई है, तो कुछ लोग गैस से बेहोश होकर मरने की बात बता रहे हैं.
क्या कहती है पुलिस
सूचना के बाद पहुंची करताहां एवं लालगंज पुलिस ने बताया कि शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हुई है तथा साथ में काम कर रहे अन्य दो मजदूरों, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उक्त लोगों की मौत करेंट से हुई है या किसी जहरीली गैस से हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन