छोटे भाई को गया था बचाने

Updated at : 05 May 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
छोटे भाई को गया था बचाने

चार युवकों पर लगाया मारपीट करने का आरोप पूर्व विधायक के साथ मारपीट हाजीपुर : महनार के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह के साथ भीड़ ने मारपीट की और डेढ़ लाख रुपये छीन लिये. मारपीट में घायल होने के बाद विधायक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. शहर के युसुफपुर मुहल्ला […]

विज्ञापन

चार युवकों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

पूर्व विधायक के साथ मारपीट
हाजीपुर : महनार के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह के साथ भीड़ ने मारपीट की और डेढ़ लाख रुपये छीन लिये. मारपीट में घायल होने के बाद विधायक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. शहर के युसुफपुर मुहल्ला स्थित अपने आवास से एक शादी समारोह में महनार जाने के लिये जैसे ही विधायक निकले कि 40-50 की संख्या में आये लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान साथ रहे चालक और दो अन्य व्यक्तियों को भी चोटें लगीं. पूर्व विधायक ने बताया कि इन लोगों ने उनसे एक करोड़ रुपये मांगे, जिससे इनकार करने के बाद मारपीट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन