चहुंओर हो रही जोर आजमाइश

Updated at : 03 Apr 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
चहुंओर हो रही जोर आजमाइश

भगवानपुर में 596 पदों के लिए मैदान में उतरे 1803 प्रत्याशी भगवानपुर : प्रखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मुखिया, सरपंच, पंसस, पंच एवं वार्ड सदस्य के कुल 596 पदों के लिए 1803 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना-अपना भाग्य अजमा रहे हैं. प्रखंड में 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए […]

विज्ञापन

भगवानपुर में 596 पदों के लिए मैदान में उतरे 1803 प्रत्याशी

भगवानपुर : प्रखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मुखिया, सरपंच, पंसस, पंच एवं वार्ड सदस्य के कुल 596 पदों के लिए 1803 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना-अपना भाग्य अजमा रहे हैं. प्रखंड में 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है. प्रखंड के मुखिया पद के 21 पदों के लिए 301 प्रत्याशी सरपंच के लिए 109, पंचायत समिति के 26 पदों पर निर्विरोध हुए बचे 77 पदों के लिए कुल 163 प्रत्याशी मैदान में हैं,
वहीं वार्ड सदस्य के 264 पदों में 15 वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध हुए. प्रखंड की 21 पंचायतों में मांगनपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए 16, सरपंच के 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसी तरह प्रतापटांड़ पूर्वी में मुखिया के 7 सरपंच के 5 एवं पंसस के 5, प्रतापटांड़ पश्चिम में मुखिया के 10, सरपंच के 4 एवं पंसस के 7, हरवंशपुर बांथु में मुखिया पद पर 17, सरपंच के 4, पंसस 11, बफापुर बांथु में मुखिया के 11, सरपंच के 6 एवं पंसस के 8, किरतपुर राजाराम में मुखिया के 14, सरपंच के 4 एवं पंसस की दो सीटों के 13 एवं 8, सहथा में मुखिया के 24, सरपंच के 6, शाहमियां रोहुआ में मुखिया के 7, सरपंच के 4 एवं पंसस के 10, मियां बैरों में मुखिया के 12, सरपंच के 10 एवं पंसस को दो पदों में 6 एवं 4, रघुनाथपुर इमादपुर में मुखिया के 18, सरपंच के 5 एवं पंसस के 14, रतनपुरा में मुखिया के 14, सरपंच के 9 एवं पंसस के 11, हुसेना खुर्द में मुखिया के 9, सरपंच के 6 एवं पंसस 10, करहरी में मुखिया के 10 सरपंच के 2, पंसस के दो पदों के 7 एवं 9,
जहांगीरपुर पटेढ़ा में मुखिया के 22, सरपंच के 6 एवं पंसस के दो में 8 एवं 8, इसी तरह मझौली महम्मदपुर बुजुर्ग में मुखिया के 22, सरपंच 3 एवं पंसस के 12, महमदाबाद में मुखिया के 14, सरपंच के 6 एवं पंसस 10, अकबर मलाही में मुखिया के 19, सरपंच के 7 एवं पंसस के 11, असोई लच्छीराम में मुखिया के 15, सरपंच के 3 एवं पंसस 10, शंभोपुर कोआरी में मुखिया के 12 सरपंच के 3 एवं पंसस के 7, माघोपुर महोदत में मुखिया के 7, सरपंच के 3 एवं पंसस के 5, माघोपुर राम में मुखिया के 21, सरपंच के 7 एवं पंसस के 9 एवं सहथा में मुखिया के 24, सरपंच के 6 एवं पंसस के दो 8 एवं 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना-अपना भाग्य अजमा रहे हैं.
वैशाली में अंतिम दिन 195 प्रत्याशियों ने किया नामांकन : वैशाली. छठे चरण में होनेवाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम दिन शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन कार्य संपन्न हो गया. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद पर 33 प्रत्याशी, सरपंच पद पर 13 प्रत्याशी एवं पंसस पद पर 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
अमृतपुर पंचायत से मुखिया पद पर बबीता कुमारी, चंदा देवी ने अपना-अपना नामांकन किया. वैशाली पंचायत से मुखिया पद पर रीना देवी ने नामांकन किया. अबुलहसनपुर पंचायत से अनिता देवी ने मुखिया पद अपना नामांकन किया. फुलाढ़ पंचायत से अरविंद साह पूर्व मुखिया ने अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं नामांकन के अंतिम तक मुखिया पद पर 182, सरपंच पद पर 103 तथा पंसस पद पर कुल 195 लोगों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया.
कड़ी धूप में भी मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे प्रत्याशी : महनार. कड़ी धूप एवं गरमी के बीच घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं प्रत्याशी. लोकतंत्र का यह पर्व ऐसा अनूठा है कि लोग सारी विषमता को भूल कर एक-दूसरे के बीच जाकर आदर एवं सम्मान के साथ मत देने की अपील करते हैं. हस बीच गोरीगामा पंचायत के मुखिया पद पर चुनाव लड़ रही संगीता सिंह मतदाताओं से कहती हैं कि आप सभी सम्मानित मतदाता हैं.
आपलोग अगर मेरे 10 वर्षों के कार्यकाल में किये गये विकास से संतुष्ट हैं तो पुन: आप मुझे अपना बहुमूल्य वोट देकर अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने का आशीर्वाद दें और ईंटा छाप को याद रखे. संगीता सिंह के साथ हरपुर में जनसंपर्क के दौरान रामवल्लभ पासवान, कुकु सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजकिशोर सिंह, रामपृत पासवान, रामनिवास पासवान, कुशेश्वर महतो, विशेश्वर महतो, तपेश्वर पासवान, मनोज साह समेत दर्जनों महिला-पुरुष साथ थे. इस दौरान संगीता सिंह को मतदाताओं के द्वारा स्वागत करते हुए फूलों का माला पहनाया गया.
महुआ में दस प्रत्याशियों का नामांकन रद्द : महुआ सदर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महुआ प्रखंड के चौथे चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र में गलत सूचना दिये जाने के कारण सिघाड़ा उत्तरी पंचायत से पंसस पद के 1 एवं वार्ड सदस्य पद हेतु 3 प्रत्याशियों को नामांकन रद्द कर दिया गया, वहीं विशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंच से ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया. वहीं शेरपुर छतवारा पंचायत से पंसस पद के लिए 1, वार्ड सदस्य पद के लिए 3 तथा ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 1 प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी के मुताबिक, उपरोक्त प्रत्याशियों के उम्र संबंधी प्रमाण पत्र तथा संबंधित प्रत्याशी पद के लिए एनआर रसीद कटाये जाने की निर्धारित राशि से कम का एनआर कराये जाने संबंधी शिकायत मिलने पर उनका नामांकन रद्द कर दिना गया है.
लालगंज में पांचवें दिन 599 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन : लालगंज. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन कुल 599 प्रत्याशियें ने नामांकन कराया. इसमें पुन: महिला ने अपना वर्चस्व कायम करते हुए 336 नामांकन दर्ज कराया. इस दौरान मुखिया पद पर 88, जिसमें 53 महिलायें, सरपंच पद पर 34 जिसमें 21 महिला, पंसस पद पर 78, जिसमें 48 महिला, वार्ड सदस्य पद पर 288, जिसमें 153 महिला तथा पंच पद पर कुल 111, जिसमें 61 महिला प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया. इस अवसर पर अनवरपुर पंचायत से मुखिया पद पर सुनील कुमार सिंह एवं पंसस पद पर अमोद कुमार सिंह ने नामांकन किया व एक साथ जुलूस के साथ पंचायत के लिये प्रस्थान किया.
इस दौरान मो. खैयद्दीन , पप्पू ठाकुर, अनिल साह, संतोष कुमार दास आदि सैकड़ों समर्थक उनके साथ थे. वहीं मुखिया पद पर रिखर पंचायत से बीमा देवी, शहदुल्लापुर से संगीता देवी, ऐतवारपुर शिशौला से आनंद देवी, गुड़मिया से बिंदू रेवी बसंता जहसाबाद से दिनेश सहनी, शेखर सिंह, खरौना से हरिचरण पासवान, लक्ष्मीनारायणपुर पं0 से ज्योति देवी आदि ने नामांकन किया. सरपंच पद पर भटौली भगवान से सबिता देवी, घटारों मध्य से रेखा देवी, शीतलभकूरहर से दिनबंधु ठाकुर आदि. जबकि पंसस पर जलालपुर से संगीता देवी, शीतल भकुरहर से रीता देवी आदि ने नामांकन किया.
हाजीपुर में तेज पकड़ रहा नामांकन का दौर : हाजीपुर. प्रखंड क्षेत्र में अब धीरे-धीरे पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का दौर तेज हो रहा है. यहां अनुमंडल कार्यालय में जिला पर्षद तथा प्रखंड कार्यालय में मुखिया सहित अन्य पदों के लिए नामांकन का सिलसिला चल रहा है.
शनिवार को दिग्धी पूर्वी पंचायत से मुखिया पद पर जदयू जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय की पुतोहू ने नामांकन किया. वहीं दिग्घी पश्चिमी से मनोज पासवान की पत्नी महासुंदर देवी और थाथन बुजुर्ग पंचायत से चानो देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. सहदुल्लहपुर सातन पंचायत में मुखिया पद पर भाजपा नेता संजीव चौरसिया तथा सरपंच पद पर कौशल कुमार चौरसिया ने पर्चा भरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन