स्टेशन पर पेयजल की सुविधा नहीं होने से यात्री हलकान
Updated at : 03 Apr 2016 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

महनार रोड : महनार रोड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म दो पर छावनी एवं चापाकल नहीं रहने के कारण पानी के बिना प्यासे तथा तप्ती धूप सहकर घंटों इंतजार के बाद गाड़ी पकड़ना पड़ता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महनार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर एक भी चापाकल नहीं रहने से यात्रियों […]
विज्ञापन
महनार रोड : महनार रोड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म दो पर छावनी एवं चापाकल नहीं रहने के कारण पानी के बिना प्यासे तथा तप्ती धूप सहकर घंटों इंतजार के बाद गाड़ी पकड़ना पड़ता है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महनार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर एक भी चापाकल नहीं रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़
जाती है. एक तो तपती धूप सहना पड़ता है. इस स्टेशन पर ऊपरी गामी पैदल पुल नहीं रहने से भी परेशानी हो रही है.
दो नंबर प्लेटफॉर्म पर गाड़ी की सूचना होने पर यात्री घंटों आधे घंटे पहले दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं, जिसे धूप से वचाव के कोई उपाय नहीं रेल विभाग के द्वारा किया गया है. छोटी-छोटी दो छावनी बनायी गयी है जो धूप से भी बचाव नहीं हो पा रही है. सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने छावनी, चापाकल तथा उपरीगामी पैदल पुल का यथा शीघ्र निर्माण करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




