आरोपितों को पकड़ने के लिए कैंडल मार्च
Updated at : 31 Mar 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों पुलिस ने बरामद किया था कंकाल हाजीपुर : पहले अपहरण कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर न्याय की मांग की. नगर के पंदीरवा मुहल्ला निवासी रौशन कुमार मार्च के प्रथम सप्ताह से लापता था और पिछले दिनों पुलिस ने […]
विज्ञापन
पिछले दिनों पुलिस ने बरामद किया था कंकाल
हाजीपुर : पहले अपहरण कर हत्या कर दिये जाने के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर न्याय की मांग की. नगर के पंदीरवा मुहल्ला निवासी रौशन कुमार मार्च के प्रथम सप्ताह से लापता था और पिछले दिनों पुलिस ने राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर से एक मानव कंकाल बरामद किया था, जिसके कपड़े के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त करते हुए एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी और कंकाल का डीएनए कराने की मांग की थी. पुलिस ने शव को एफएसएल जांच के लिए पटना भेज दिया है,
लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आयी है. इस मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने पंदीरवा मुहल्ले से एक कैंडल मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंच कर समाप्त हो गया. नगर के थाना चौक निवासी नीतिन कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके भाई का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले में उनके बयान पर दर्ज मामले के आरोपितों को पकड़ने में पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है जबकि वे खुलेआम घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि थाना कांड संख्या 199/16 के आरोपितों को पकड़ने के मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




