महज सात रुपये के विवाद में किशोर को पीट-पीट कर मार डाला

Updated at : 06 Feb 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
महज सात रुपये के विवाद में किशोर को पीट-पीट कर मार डाला

राजापाकर : महज सात रुपये के लिए एक 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना बरांटी ओपी थाना क्षेत्र के चकियारी गांव की है. उसी गांव के राम सोगारथ शुक्ला का लड़का विपिन कुमार शुक्ला मनोज साह की आटा मिल में गेहूं पिसाने गया था. आटा मिल पर मनोज साह नहीं […]

विज्ञापन
राजापाकर : महज सात रुपये के लिए एक 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना बरांटी ओपी थाना क्षेत्र के चकियारी गांव की है. उसी गांव के राम सोगारथ शुक्ला का लड़का विपिन कुमार शुक्ला मनोज साह की आटा मिल में गेहूं पिसाने गया था. आटा मिल पर मनोज साह नहीं थे.
उनका 13 वर्षीय लड़का विक्की कुमार एवं बेटी पूजा गेहूं पीस रहे थे. विक्की कुमार ने विपिन से दो रुपये किलो की दर से आटा पिसाई ली. इससे नाराज विपिन ने विक्की के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा कहा कि तुम्हारे पिताजी डेढ़ रुपये किलो की दर से पिसाई लेते हैं. इसी बीच विपिन ने विक्की को इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल विक्की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ही शुक्रवार को विक्की कुमार की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक बरांटी ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक एफआइआर नहीं हुई है. उसके पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है. पिता के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन