पंचशील महिला समिति की संस्थापिका मंजु बूबना के निधन पर शोकसभा

हाजीपुर : पंचशील महिला समिति की संस्थापिका मंजु बूबना के निधन पर नगर के विभिन्न स्थानों पर शोकसभाएं हुईं. महिला समाजसेवी के रूप में उनके चार दशक के योगदान को लोगों ने याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये. नगर की नाट्य संस्था निर्माण रंगमंच के कार्यालय में समाजसेविका मंजु बूबना एवं वरिष्ठ रंगकर्मी युसुफ […]
हाजीपुर : पंचशील महिला समिति की संस्थापिका मंजु बूबना के निधन पर नगर के विभिन्न स्थानों पर शोकसभाएं हुईं. महिला समाजसेवी के रूप में उनके चार दशक के योगदान को लोगों ने याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये. नगर की नाट्य संस्था निर्माण रंगमंच के कार्यालय में समाजसेविका मंजु बूबना एवं वरिष्ठ रंगकर्मी युसुफ आजाद की स्मृति में शोक सभा की गयी. बैठक में संस्था के अध्यक्ष डाॅ प्रणय कुमार, सचिव क्षितिज प्रकाश, पुष्पम, पलक, अर्चना, चंद्रकांती, सुनीता, प्रियंका, नीति, रमेश कुमार, दयाशंकर प्रसाद समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
नगर की गोरक्षिणी सभा में शोकसभा कर पंचशील महिला समिति की संस्थापिका के निधन को महिला समाज की अपूरणीय क्षति बताया गया. सभा की अध्यक्षता काशी प्रसाद सिंह ने की. सचिव श्याम किशोर ठाकुर, संजीत कुमार, प्रवीण कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने शोकोद्गार प्रकट किये. शहर की नाट्य संस्था रंगायण ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. संस्था के सचिव प्रकाश गौतम, प्रफुल्ल कुमार, अशोक कुमार सिंह, मधुकर पटेल, अखौरी चंद्रशेखर, सुधा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
वैशाली कला मंच ने भी शोक जताया. मंच के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो चंद्रभूषण सिंह शशि, सचिव देवेंद्र गुप्त, हरि शंकर वर्मा, भोला नाथ ठाकुर, उमा शंकर उपेक्षित, मनोरंजन वर्मा समेत अन्य सदस्यों ने अपने शोक प्रकट किया. डाॅ बीके पांडेय प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ ब्रज कुमार पांडेय ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में मंजु बूबना की कमी हमेशा खलती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




