ट्रकचालक की करेंट से मौत पर हंगामा

Updated at : 04 Feb 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रकचालक की करेंट से मौत पर हंगामा

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाने के सहदुल्लापुर गांव में भूसा लदे ट्रक से सट कर टूटे तार को जोड़ने के क्रम में ट्रक चालक की करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रक चालक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने काफी हंगामा किया. चालक के परिजन पोल पर जबरन चढ़वाने वाले परिवार […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाने के सहदुल्लापुर गांव में भूसा लदे ट्रक से सट कर टूटे तार को जोड़ने के क्रम में ट्रक चालक की करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रक चालक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने काफी हंगामा किया. चालक के परिजन पोल पर जबरन चढ़वाने वाले परिवार के लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार सहदुल्लापुर निवासी उमेश पासवान भूसा से लदे ट्रक को लेकर अपने गांव लौट रहा था.

इसी क्रम में रास्ते में सड़क के ऊपर से गुजरी बिजली का तार टकरा कर टूट गया और नीचे गिर गया. वह तार अनिल सिह के घर का था, जिसको लेकर अनिल सिंह के परिजनों ने उस ट्रकचालक से बिजली के पोल पर चढ़ कर तार जोड़ने के लिए दबाव देने लगे. हो-हल्ला और दबाव पर ट्रक चालक पोल पर चढ़ कर तार जोड़ने लगा,

इसी क्रम में पोल के ऊपर से गुजरे 11 हजार के तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. चालक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गयी. चालक के परिजन जबरन पोल पर चढ़ा कर उसे मार देने का आरोप लगा रहे थे. बाद में गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने पहुंच कर आक्रोशित परिजानों को शांत करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन