समाजसेविका की शवयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

Updated at : 04 Feb 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
समाजसेविका की शवयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

हाजीपुर : प्रख्यात महिला समाजसेवी एवं पंचशील महिला समिति की अध्यक्ष मंजू बूबना की शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बुधवार को उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार स्थानीय कौनहारा घाट पर किया गया. मौके पर पूर्व विधायक जगन्नाथ प्रसाद राय, जदूय जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय, राजद नेता […]

विज्ञापन

हाजीपुर : प्रख्यात महिला समाजसेवी एवं पंचशील महिला समिति की अध्यक्ष मंजू बूबना की शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बुधवार को उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार स्थानीय कौनहारा घाट पर किया गया.

मौके पर पूर्व विधायक जगन्नाथ प्रसाद राय, जदूय जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय, राजद नेता अनिलचंद्र कुशवाहा, सर्वजन सेना के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, कन्हैया प्रसाद सिंह, शाहिद जमाल, पूर्व विधान पार्षद विशुनदेव राय, नगर पर्षद सभापति हैदर अली, उपसभापति निकेत कुमार डब्ल्यू, नथूनी महतो, हरिवंश नारायण सिंह, विमलेंद्र प्रसाद शुक्ल, डॉ शैलेंद्र राकेश समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग शामिल हुए. मालूम हो कि प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्ण कुमार बूबना की धर्मपत्नी मंजू बूबना का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया था.

वकालत खाना में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता अधिवक्ता श्याम किशोर ठाकुर ने की. लोगों ने स्व मंजू बूबना के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि देकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सभा में राज कुमार दिवाकर, प्रवीण उपाध्याय, प्रह्लाद चौरसिया, काशी प्रसाद सिंह, विजय कृष्ण प्रकाश, जय मूरत शर्मा, अनिश चंद्र गांधी, नवीन कुमार सहित अनेक अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया. दूसरी ओर पंचशील महिला समिति में महिला सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा कर उनको याद किया. शोक व्यक्त करने वालों में रमा निषाद, प्रभा जलान, विनिता बूबना, उषा क्याल, नीना गोगी, विमला शर्मा, सरोज मिश्रा, अनिता जयसवाल, रेखा जयसवाल, सुधा चौधरी, संगीता गुप्ता, संगीता राय, अरुणा, इंदु कौशल, सुनैना, कुसुम सहित अनेक महिलाएं शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन