सदर प्रखंड के सुभई को डीएम ने लीया गोद

Updated at : 04 Feb 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
सदर प्रखंड के सुभई को डीएम ने लीया गोद

हाजीपुर : जिले के लगभग एक दर्जन अनुसूचित जाति व महादलित टोले को प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है. राजस्व की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रचना पाटिल ने दलित या महादलित टोलों को आदर्श टोला बनाने के लिए टोलों को गोद लिए जाने की बात कहीं. इसके लिए डीएम ने खुद […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिले के लगभग एक दर्जन अनुसूचित जाति व महादलित टोले को प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है. राजस्व की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रचना पाटिल ने दलित या महादलित टोलों को आदर्श टोला बनाने के लिए टोलों को गोद लिए जाने की बात कहीं. इसके लिए डीएम ने खुद सदर प्रखंड के सुभई जमालपुर के तीन महादलित टोलों को गोद लिया. साथ ही महनार एसडीओ ने चमरहरा मुशहर टोला को गोद लिया.

इसके अलावा पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के साइन, भगवानपुर के तेलिया सराय, जंदाहा के रसलपुर चमारटोला, लालगंज के सिरसा विरन, पातेपुर के मंडइडीह, चेहराकलां के ब्लॉक एरिया, महनार के करनौती मुशहर टोला एवं देसरी प्रखंड के उफरौल चकारम के महादिल टोले को वहां के बीडीओ, सीओ द्वारा गोद लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन