संवाददाता को धमकी दिये जाने पर कार्रवाई की मांग

पटेढ़ी बेलसर/महुआ : पिछले एक पखवारे से लालगंज प्रखंड की पुरखौली पंचायत स्थित समसपुरा गांव की चैती देवी की भूख और अभाव से मौत का मामला सुर्खियों में है. सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार आयुक्त कार्यालय की जांच टीम, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, विरोधी दल के नेता डॉ प्रेम कुमार सहित भाकपा माले एवं अखिल […]
पटेढ़ी बेलसर/महुआ : पिछले एक पखवारे से लालगंज प्रखंड की पुरखौली पंचायत स्थित समसपुरा गांव की चैती देवी की भूख और अभाव से मौत का मामला सुर्खियों में है. सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार आयुक्त कार्यालय की जांच टीम, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, विरोधी दल के नेता डॉ प्रेम कुमार सहित भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओं ने महिला की मौत का कारण सबूतों के साथ भूख से होना बताया है.
इस खबर को प्रभात खबर ने प्राथमिकता देकर निष्पक्ष रूप में प्रकाशित किया. खबर छपने से बौखलाये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं उनके गुर्गों तथा जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं ने लालगंज संवाददाता को सबक सिखाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है. पत्रकार को धमकी दिये जाने के विरोध में गोरौल एवं पटेढ़ी बेलसर के संवाददाताओं ने गोरौल मीडिया सेंटर में एक आपात बैठक की और सरकारी मुलाजिम के द्वारा दी गयी धमकी को गंभीरता से लेते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया.
पत्रकारों ने दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है. बैठक में मोहन कुमार सुधांशु, विजय झा, पीवी प्रशांत, प्रभाष कुमार, शैलेंद्र पांडेय, संतोष कुमार, विनय कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




