प्रत्येक घर में शौचालय की शर्त को पूरा करे सरकार

Updated at : 01 Feb 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक घर में शौचालय की शर्त को पूरा करे सरकार

हाजीपुर : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिला इकाई ने महिलाओं के सवाल पर जिलास्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया. शहर के रामचौड़ा में आयोजित कन्वेंशन में ऐपवा ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया. महिला नेत्रियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्ण शराबबंदी […]

विज्ञापन

हाजीपुर : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिला इकाई ने महिलाओं के सवाल पर जिलास्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया. शहर के रामचौड़ा में आयोजित कन्वेंशन में ऐपवा ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया. महिला नेत्रियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्ण शराबबंदी की बात करते थे. सरकार बनने पर उनकी भाषा बदल गयी.

वक्ताओं ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ा कर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है. पंचायत चुनाव लड़ने के लिए घर में शौचालय की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए ऐपवा ने इस पर विरोध प्रकट किया. कहा कि यह शर्त जोड़ने के पहले नीतीश कुमार को प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का दायित्व पूरा करना चाहिए. कार्यक्रम में शहर के हेलाबाजार स्थित फर्स्ट फ्लाइट कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक द्वारा छात्रा से छेड़खानी मामले पर आक्रोश प्रकट किया गया.

कोचिंग संचालक शंभु राय को गिरफ्तार करने की मांग की गयी. मौके पर ऐपवा की साधना सुमन, जिला सचिव शांति देवी, संगीता देवी, निभा कुमारी, रीना देवी, बेबी देवी, महापति देवी, श्रवण देवी, पूनम देवी,सुनीता देवी आदि ने विचार प्रकट किये. कार्यक्रम में माले जिला सचिव योगेंद्र राय, दीनबंधु प्रसाद, रामबाबू भगत आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन