वैशाली के दारोगा की गोली मार हत्या

हाजीपुर : वैशाली थाने में पदस्थापित दारोगा अशोक कुमार यादव की शुक्रवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. शनिवार की सुबह दारोगा का शव हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मनुआ चौर से पाया गया. आशंका है कि अपराधियों ने दारोगा को उनकी ही सर्विस रिवाल्वर छीन कर काफी नजदीक से तीन […]
हाजीपुर : वैशाली थाने में पदस्थापित दारोगा अशोक कुमार यादव की शुक्रवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. शनिवार की सुबह दारोगा का शव हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मनुआ चौर से पाया गया. आशंका है कि अपराधियों ने दारोगा को उनकी ही सर्विस रिवाल्वर छीन कर काफी नजदीक से तीन गोली मारी है.
गोली उनके पेट और सीने में लगी है. गोली मारने के बाद अपराधी उनकी सर्विस रिवाल्वर भी लूट ले गये. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस बीच तिरहुत रेंज के आइजी पारसनाथ ने हाजीपुर पुलिस लाइन पहुंच कर एसपी राकेश कुमार से सारे घटनाक्रम की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




