कूपन नहीं मिलने पर ग्राम विकास शिविर में हंगामा

Updated at : 07 Jan 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
कूपन नहीं मिलने पर ग्राम विकास शिविर में हंगामा

बिदुपुर : प्रखंड के खिलवत पंचायत के सामुदायिक भवन में लगे ग्राम विकास शिविर में पूरा दिन राशन-केरोसिन का ही मुद्दा छाया रहा. राशन केरोसिन कूपन अब तक नहीं विरतण किये जाने को लेकर सैकड़ों लोगों ने काफी हो हल्ला किया. बाद में घटना के सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने मामला शांत कराया एवं शीघ्र […]

विज्ञापन

बिदुपुर : प्रखंड के खिलवत पंचायत के सामुदायिक भवन में लगे ग्राम विकास शिविर में पूरा दिन राशन-केरोसिन का ही मुद्दा छाया रहा. राशन केरोसिन कूपन अब तक नहीं विरतण किये जाने को लेकर सैकड़ों लोगों ने काफी हो हल्ला किया. बाद में घटना के सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने मामला शांत कराया एवं शीघ्र वितरण करने के लिए बचे शेष कूपनों को पंचायत सचिव के माध्यम से 188 परिवारों का राशन केरोसिन कूपन को शिविर के माध्यम से वितरण कराया.

कई लोगों ने आरोप लगाया कि पीला कार्ड होने के बावजूद अनाज नहीं दिया जा रहा है,इस पर शिविर में मौजूद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी केदार नाथ द्विवेदी को मामले को निष्पादन करने का आदेश दिया. वहीं शिविर में वासकीत पर्चा, वृद्धा पेंशन, एवं खासकर बैंकों द्वारा खाता खोलने में मनमानी की शिकायत आयी. बीडीओ श्री यादव ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाकर खाता खोला जा रहा है.

वहीं शिविर के माध्यम से लगभग एक हजार पांच सौ रुपये से अधिक लगान वसूली की गयी एवं 18 आवेदन दाखिल खारिज के प्राप्त किए गये. शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अनिता देवी ने किया एवं इस मौके पर बीडीओ दुनिया लाल यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय दास, जीपीएस रमेशक कुमार सहित सभी विभाग के तमाम कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन