चालक की हत्या कर शराब लूटकांड में अब तक नहीं हुआ खुलासा

महुआ सदर : विगत नौ नवंबर की अहले सुबह दानापुर के सगुना मोड़ से पांच लाख 54 हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब से लदे ट्रक को लूट कर उसके चालक त्रिलोकी प्रसाद की हत्या कर उसके शव को ट्रक के केबिन में डाल कर फरार हुए अपराधियों का सुराग पाने में महुआ थाने की […]
महुआ सदर : विगत नौ नवंबर की अहले सुबह दानापुर के सगुना मोड़ से पांच लाख 54 हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब से लदे ट्रक को लूट कर उसके चालक त्रिलोकी प्रसाद की हत्या कर उसके शव को ट्रक के केबिन में डाल कर फरार हुए अपराधियों का सुराग पाने में महुआ थाने की पुलिस अब तक विफल रही है.
ज्ञात हो कि दानापुर के सगुना मोड़ से समस्तीपुर के लिए विदेशी शराब लेकर ट्रक चालक त्रिलोकी प्रसाद चला था, जहां चुनावी नतीजे आने की खुशी में शराब बांटने की नीयत से लुटेरों द्वारा शराब को लूट कर त्रिलोकी प्रसाद की हत्या कर उसके शव को ट्रक के केबिन में डाल कर उस ट्रक को महुआ-ताजपुर सड़क मार्ग के सिंघाड़ा टांड़ा स्थित एक मोटर रिपेयरिंग सेंटर के पास खड़ा कर फरार हो गये,
जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर महुआ पुलिस ने लावारिस अवस्था में खड़े खाली ट्रक के केबिन से चालक के शव के साथ ट्रक को महुआ थाने लायी थी, जहां उपरोक्त घटना के लगभग डेढ़ माह बीतने के बावजूद महुआ थाने की पुलिस हत्यारों की पकड़ने की बात तो दूर, उसका सुराग तक पाने में अब तक विफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




