तेल टैंकर की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

Updated at : 30 Dec 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
तेल टैंकर की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

वैशाली : थाना क्षेत्र के लालगंज वैशाली मार्ग पर मनपुरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहे तेल टैंकर ने एक बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना में दो और बच्चों के घायल होने की सूचना है. जिन्हें निजी अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

वैशाली : थाना क्षेत्र के लालगंज वैशाली मार्ग पर मनपुरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार से आ रहे तेल टैंकर ने एक बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

इस घटना में दो और बच्चों के घायल होने की सूचना है. जिन्हें निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस कुमार वैशाली निवासी अभय सिंह का एकलौता पुत्र था और वह वैशाली के ही एक निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ता था.

घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर गांवों में शोक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन