बिहार : वैशाली में रिलायंस के इंजीनियर की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 7:13 AM
हाजीपुर : रिलायंस कंपनी के नार्थ बिहार क्वालिटी इंजीनियर की हत्या कर अपराधियों ने शव को हाजीपुर-जंदाहा एनएच 103 के चकबीबी गांव में फेंक दिया. सूत्रों के अनुसार मृत इंजीनियर की गाड़ी और चालक भी गायब है, जिसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. इंजीनियर अंकित कुमार रिलायंस मोबाइल कंपनी के मुंबई कार्यालय में कार्यरत […]
हाजीपुर : रिलायंस कंपनी के नार्थ बिहार क्वालिटी इंजीनियर की हत्या कर अपराधियों ने शव को हाजीपुर-जंदाहा एनएच 103 के चकबीबी गांव में फेंक दिया. सूत्रों के अनुसार मृत इंजीनियर की गाड़ी और चालक भी गायब है, जिसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. इंजीनियर अंकित कुमार रिलायंस मोबाइल कंपनी के मुंबई कार्यालय में कार्यरत था,
जो फिलहाल कंपनी की ओर से नार्थ बिहार में लगाये जा रहे फोरजी केबल नेटवर्क के काम में क्वालिटी नियंत्रण की देखरेख कर रहा था. 42 वर्षीय इंजीनियर अंकित कुमार मुजफ्फरपुर-अहियापुर थाने के शेखपुर गांव निवासी शत्रुंजय झा के पुत्र बताये गये हैं.
दूसरी ओर, बिहार सरकार ने सड़क बनाने वाली कंपनी सीएंडसी जिसके दो इंजीनियरों की पिछले दिनों हत्या कर दी थी, उसके कार्यस्थलों पर सुरक्षा देने का फैसला किया है. यहां 20 बीएमपी के जवान और 10 पुलिस बल के जवान को तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










