महिला आयोग की टीम ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

हाजीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा के नेतृत्व में आयोग की एक सात सदस्यीय टीम ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि राज्य के विभिन्न कारा का औचक निरीक्षण कर वहां महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा विभिन्न कार्यस्थलों का […]
हाजीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा के नेतृत्व में आयोग की एक सात सदस्यीय टीम ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि राज्य के विभिन्न कारा का औचक निरीक्षण कर वहां महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है तथा विभिन्न कार्यस्थलों का भी निरीक्षण आयोग के सदस्य कर रहे हैं. महिलाओं के विरुद्ध किसी भी तरह की हिंसा के विरुद्ध आयोग सख्त कार्रवाई कर रहा है.
निरीक्षण के बाद उन्होंने कारा में विधि-व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि कारा में कोई अनियमितता नहीं मिली. उन्हाेंने महिला बंदियों से पूछताछ कर वहां की व्यवस्था की जानकारी ली. किसी महिला बंदी ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की. निरीक्षण टीम में आयोग की रीना कुमारी, रेणु कुमारी, शहनाज, पार्वती देवी एवं विधि के छात्र-छात्राएं शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




