पलवैया धाम में बनेगा भव्य मंदिर

Updated at : 29 Dec 2015 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
पलवैया धाम में बनेगा भव्य मंदिर

हाजीपुर : बाबा गणिनाथ सेवा आश्रम के तत्वावधान में हुई बैठक में पलवैया धाम मेें बाबा गणिनाथ के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया. महनार के हसनपुर स्थित मंदिर परिसर में आहूत बैठक में जिले के अलावा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. निर्माण कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बाबा गणिनाथ सेवा आश्रम के तत्वावधान में हुई बैठक में पलवैया धाम मेें बाबा गणिनाथ के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया. महनार के हसनपुर स्थित मंदिर परिसर में आहूत बैठक में जिले के अलावा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. निर्माण कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ गंगा जी ने उपस्थित जनों से मंदिर निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया.

बैठक की अध्यक्षता चंद्रमुखी देवी एवं संचालन कमेटी के सचिव जगदीश साह ने किया. बैठक में प्रो रामानंद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, कौशल किशोर साह, जयप्रकाश जेपी, शशि भूषण गुप्ता, रामईश्वर साह, रामबाबू साह, अजीत कुमार गुप्ता आदि ने अपने विचार प्रकट किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन