एसएसबी जवानों ने वैशाली संग्रहालय में मचाया उत्पात

Updated at : 28 Dec 2015 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने वैशाली संग्रहालय में मचाया उत्पात

वैशाली : पर्यटन स्थल वैशाली के पुरातत्व संग्रहालय में रविवार को पहुंचे एसएसबी के जवानों ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान संग्रहालय के कई कर्मियों को जम कर धुनाई भी कर दी. इतना ही नहीं एक एलडीसी कर्मचारी अयस कुमार को बंधक बना कर अपने साथ भी ले गये. संग्रहालय कर्मी ने बताया कि […]

विज्ञापन

वैशाली : पर्यटन स्थल वैशाली के पुरातत्व संग्रहालय में रविवार को पहुंचे एसएसबी के जवानों ने जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान संग्रहालय के कई कर्मियों को जम कर धुनाई भी कर दी. इतना ही नहीं एक एलडीसी कर्मचारी अयस कुमार को बंधक बना कर अपने साथ भी ले गये.

संग्रहालय कर्मी ने बताया कि मामला उस समय का है जब दिन में 12 बजे के करीब 40 से 50 की संख्या में एसएसबी के जवान पुरातत्व संग्रहालय में बगैर टिकट कटाये अंदर घुस गये और हथियार भी अंदर साथ ले जाने की जिद करने लगे. इस पर जब संग्रहालय कर्मियों ने कानूनी अड़चनों की बात की, तो बगैर कुछ सुने कर्मियों पर लात-घुसों की बरसात कर दी.
बीच-बचाव करने आये आसपास के लोगों के साथ भी एसएसबी के जवानों ने गाली-गलौज और मारपीट की. इस कारण काफी देर तक यहां अफरा-तफरी मची रही.
जवान जाते समय संग्रहालय कर्मी अयस कुमार को घसीटते हुए अपने साथ ले गये. इस बात की सूचना संग्रहालय कर्मी ने आरक्षी अधीक्षक एवं स्थानीय थाने को दी है और इस घटना के विरोध में संग्रहालय को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया.
जिस कारण वैशाली घूमने आये पर्यटकों को बगैर संग्रहालय देखे ही वापस होना पड़ा. सूचना मिलते के बाद थानाप्रभारी राकेश रंजन एवं अशोक यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में लग गये. एसएसबी के जवानों द्वारा संग्रहालय कर्मी
प्रकाश कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार के साथ भी मारपीट की गयी है. गायब कर्मी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन