दाऊदनगर की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Updated at : 28 Dec 2015 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
दाऊदनगर की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

वैशाली : ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है. झुग्गी-झोंपड़ी में रहनेवाले अपनी प्रतिभाओं की बदौलत देश-दुनिया में अपना परचम लहरा रहे हैं. यह बात गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम ने भगवानपुरस्ती में चल रहे स्वतंत्रता सेनानी स्व डाॅ राधारमण स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजेताओं को ट्राफी देते हुए कहीं. […]

विज्ञापन

वैशाली : ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है. झुग्गी-झोंपड़ी में रहनेवाले अपनी प्रतिभाओं की बदौलत देश-दुनिया में अपना परचम लहरा रहे हैं. यह बात गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम ने भगवानपुरस्ती में चल रहे स्वतंत्रता सेनानी स्व डाॅ राधारमण स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजेताओं को ट्राफी देते हुए कहीं.

फाइनल मुकाबले का मैच दाऊनगर एवं गेखपुरा के बीच खेला गया. टाॅस जीत कर पहले खेलते हुए दाऊदनगर की टीम ने 20 ओवरों में 157 रन बनाये. गेखपुरा की टीम मात्र 140 रन बना कर ऑल आउट हो गयी और दाऊदनगर की टीम को विजयी घोषित किया गया. मैन ऑॅफ दी मैच रवींद्र कुमार एवं मैन ऑफ सीरिज गेखपुरा टीम के रीतेश कुमार को दिया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने आये अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर प्रफुल्ल कुमार, रवींद्र राय, अंजनी कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन