चौकीदार के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज

Updated at : 25 Dec 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज

हाजीपुर : घर में घुस एक युवती के साथ छेड़खानी करना गोरौल थाने के एक चौकीदार को तब महंगा पड़ा, जब गोरौल पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली. विदित हो कि गत शनिवार को चौकीदार वीरेंद्र राय ने थाना क्षेत्र के बुचौली गांव में चलितर राम के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : घर में घुस एक युवती के साथ छेड़खानी करना गोरौल थाने के एक चौकीदार को तब महंगा पड़ा, जब गोरौल पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली. विदित हो कि गत शनिवार को चौकीदार वीरेंद्र राय ने थाना क्षेत्र के बुचौली गांव में चलितर राम के घर में घुस उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की थी.

घटना के बाद श्री राम ने इसकी शिकायत
थानाध्यक्ष से की थी, लेकिन टालमटोल के बाद पीड़िता के पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी थी.
एसपी के आदेश के बाद थानाध्यक्ष ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन