वृद्ध की मौत पर आक्रोशितों ने जाम की सड़क

वैशाली : थाना क्षेत्र के कम्मन छपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई जम कर मारपीट में बुरी तरह से जख्मी वृद्ध सकल पंडित की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख सड़क को जाम कर दिया. बखरा-लालगंज मुख्य मार्ग पर वैशाली हाइ स्कूल के समीप शव को रख […]
वैशाली : थाना क्षेत्र के कम्मन छपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई जम कर मारपीट में बुरी तरह से जख्मी वृद्ध सकल पंडित की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख सड़क को जाम कर दिया. बखरा-लालगंज मुख्य मार्ग पर वैशाली हाइ स्कूल के समीप शव को रख कर स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों ने घंटों बवाल काटा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
कई घंटों तक सड़क जाम के बाद वैशाली थाने की पुलिस व पटेढ़ी बेलसर ओपी पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने व जाम समाप्त कराने के लिए घंटों मशक्कत करती रही. आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों की मुख्य मांग घटना स्थल पर जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक को बुलाने एवं उचित मुआवजा देने की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




