एससी-एसटी एक्ट की अनदेखी कर रही पुलिस

भगवानपुर : मजदूरी मांगने पर मारपीट और लूटपाट का शिकार एक दलित युवक मामले में आरोपित दो वारंटियों को भगवानपुर पुलिस द्वारा नहीं पकड़े जाने पर दुखी है. भगवानपुर थाने के कुतुबपुर गांव निवासी दलित युवक पवन पासवान की शिकायत है कि पूर्व में उसके साथ मारपीट और लूटपाट की हुई घटना के अभियुक्तों राकेश […]
भगवानपुर : मजदूरी मांगने पर मारपीट और लूटपाट का शिकार एक दलित युवक मामले में आरोपित दो वारंटियों को भगवानपुर पुलिस द्वारा नहीं पकड़े जाने पर दुखी है.
भगवानपुर थाने के कुतुबपुर गांव निवासी दलित युवक पवन पासवान की शिकायत है कि पूर्व में उसके साथ मारपीट और लूटपाट की हुई घटना के अभियुक्तों राकेश कुमार सिंह और सुरेश सहनी को गिरफ्तार करने में कोर्ट के आदेश पर भी भगवानपुर पुलिस अमल नहीं कर रही है. और अभियुक्त खुलेआम धमकी दे रहे हैं.
युवक ने इस संबंध में वैशाली एसपी को दिये एक शिकायत पत्र में कहा है कि दो साल पहले घर लौटने के दौरान पड़ोसी गांव असोई लच्छीराम के राकेश कुमार सिंह और सुरेश सहनी ने घेर कर मारपीट की थी और उसके पास से रुपये लूट लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




