ननिहाल आयी लड़की को पिस्तौल दिखा किया अगवा

Updated at : 05 Dec 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
ननिहाल आयी लड़की को पिस्तौल दिखा किया अगवा

भगवानपुर : सराय थाने के सरसई गांव स्थित अपनी ननिहाल आयी एक नाबालिग लड़की का पिस्तौल की नोंक पर अपहरण कर लिया गया. गाड़ी से आये कुछ लोगों ने लड़की उस समय उठा लिया, जब वह अपनी नानी के साथ पास के ही एक मंदिर में संध्या दीपक जलाने गयी थी. लड़की का घर बेलसर […]

विज्ञापन
भगवानपुर : सराय थाने के सरसई गांव स्थित अपनी ननिहाल आयी एक नाबालिग लड़की का पिस्तौल की नोंक पर अपहरण कर लिया गया. गाड़ी से आये कुछ लोगों ने लड़की उस समय उठा लिया, जब वह अपनी नानी के साथ पास के ही एक मंदिर में संध्या दीपक जलाने गयी थी.
लड़की का घर बेलसर ओपी क्षेत्र में बताया गया है, जहां से करीब तीन माह पहले वह ननिहाल सरसई आयी थी. घटना के संबंध में लड़की के नाना रामा प्रसाद सिंह ने सराय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में बेलसर थाने के चकगुलामुद्दीन गांव निवासी कुंदन कुमार एवं अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है. सराय थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन