20 लाख की संपत्ति चुरायी

Updated at : 04 Dec 2015 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
20 लाख की संपत्ति चुरायी

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मसजिद चौक के समीप एक अधिवक्ता के घर से अज्ञात अपराधियों ने नकद रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान सहित करीब 20 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया गया है कि अधिवक्ता शशि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार के साथ गत रात एक शादी में मुजफ्फरपुर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मसजिद चौक के समीप एक अधिवक्ता के घर से अज्ञात अपराधियों ने नकद रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान सहित करीब 20 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया गया है कि अधिवक्ता शशि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार के साथ गत रात एक शादी में मुजफ्फरपुर गये थे,

जिसका फायदा उठा कर अपराधियों ने घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर लूटपाट की. बताया गया है कि अपराधियों ने पहले घर के प्रथम तल्ले के बंद तीनों रूमों का ताला तोड़ दिया और आराम से चोरी की. अपराधियों ने कमरे के सभी अलमारी का ताला तोड़ कर लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने पर हाथ साफ कर डाला.

अपराधी इसके साथ ही दूसरे तल्ले पर रहनेवाले उनके भाई रवि भूषण श्रीवास्तव के सभी रूमों का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे नकद पांच लाख रुपये लूट लिये. इसके बाद उनकी बेटी के कमरे में का ताला तोड़ कर चांदी एवं पीतल के कीमती बरतन पर भी हाथ साफ कर आराम से निकल लिये. बताया गया है कि अधिवक्ता ने घर के बगल के ही एक स्टाफ को अपना घर देखते रहने के लिए कह कर मुजफ्फरपुर गये थे. बताते हैं कि वह जिस स्टाफ को रखा था, वह रात में नहीं आ सका.

जब सुबह पहुंचा तो घर का ताला टूटा देख, इसकी सूचना अधिवक्ता को दी. सूचना पाकर घर के सभी सदस्य तुरंत ही हाजीपुर पहुंच गये और घर के सभी रूम का ताला टूटा और सामान को बिखरा पड़ा देख सभी के होश उड़ गये. इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही नगर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गयी और घटना की छानबीन की.

इस मामले में अधिवक्ता शशि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने पांच लाख रुपये के साथ करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य सामान की चोरी हो जाने की जानकारी दी है. पुलिस तहकीकात में जुटी है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन