आठ माह में अपराधियों ने लूटे 85 लाख, बरामदगी शून्य

Updated at : 01 Dec 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
आठ माह में अपराधियों ने लूटे 85 लाख, बरामदगी शून्य

हाजीपुर : वैशाली जिले में पिछले आठ माह के दौरान अब तक हर माह हार्ड कैश लूटकांडों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है. इन आठ महीनाें में करीब 85 लाख रुपये लूटे गये. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कुछ माह पहले लूट के दो लाख रुपये बरामद कर पाने में सफलता हासिल की […]

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली जिले में पिछले आठ माह के दौरान अब तक हर माह हार्ड कैश लूटकांडों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है. इन आठ महीनाें में करीब 85 लाख रुपये लूटे गये. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कुछ माह पहले लूट के दो लाख रुपये बरामद कर पाने में सफलता हासिल की है. हालांकि दर्जन भर लुटरों को जरूर पकड़ा गया.

लेकिन लूट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पायी. तकरीबन हर महीना 10 लाख रुपये की लूट हुई है. इन लूटकांडों में पुलिस को खास कामयाबी नहीं मिली है. जिले में इस अवधि में लूट की बड़ी 20 वारदातों को अंजाम दिया गया. इन घटनाओं के अलावा भी अन्य छोटी-छोटी लूट की घटनाएं भी हुई हैं.

कब-कब हुईं लूट

महुआ में व्यापारी से चार लाख की लूट.

हाजीपुर में एक लाख 80 हजार की लूट.

हाजीपुर इलाहाबाद बैंक से 14 लाख की लूट.

मारुति कंपनी के वर्कर से 10 की लूट.

माइक्रो फाइनांस कंपनी के चार लाख की लूट.

बंधन माइक्रो फाइनांस के 50 हजार की लूट.

अंजानपीर चौक से तीन लाख की लूट.

चौहट्टा चौक से सात लाख 50 हजार की लूट.

हिंदुस्तान लीवर के 85 हजार की लूट.

महनार में स्वर्ण व्यवसायी से 25 हजार की लूट.

चकसिकंदर पेट्रोल पंप से 1.90 लाख की लूट.

महुआ स्वर्ण व्यवसायी से बाइक की लूट.

चांदपुरा शराब व्यवसायी से तीन लाख की लूट.

महनार में व्यवसायी से 2.50 लाख की लूट.

यादव चौक हाजीपुर से तीन लाख की लूट.

नखास चौक से 1.70 लाख की लूट.

बागमली हाजीपुर से दो लाख की लूट.

डाकबंगला रोड से 35 हजार की लूट.

महुआ में शिक्षक से 1.50 हजार की लूट.

अंधड़ाबड़ चौक पंप से 2.50 लाख की लूट.

जंदाहा में पेट्रोल पंप से 80 हजार की लूट.

पुलिस के समक्ष बड़ी चुनौती: वैशाली पुलिस के लिए बढ़ते लूट और अपराध पर काबू पाने की बड़ी चुनौती है. जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ने से पुलिस की नींद उड़ रही है. दिनदहाड़े लूट की वारदात और राह चलते लोगों से लूट की घटना से वैशाली जिले के लोग भयभीत हैं.

लूट कांडों के कुछ तथ्य

हाजीपुर इलाहाबाद बैंक के 14 लाख लूटकांड मामले में महज 50 हजार ही पुलिस बरामद कर पायी है. लुटेरों को भी पकड़ा गया था, लेकिन पूरा कैश नहीं मिल पाया.

हाजीपुर के तथागत गैस एजेंसी के कर्मी से चौहट्टा पर सात लाख 50 हजार रुपये लूट गये थे. इस लूटकांड के बाद भी पुलिस ने 50 हजार बरामद करने का दावा किया था.

महेंद्रा फाइनांस का 15 लाख लूटा गया था, उसमें से एक लाख रुपये बरामद करने का पुलिस ने दावा किया था. अन्य राशि को अब तक वैशाली पुलिस खोज नहीं पायी है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन