जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी व मीडिया सेंटर का हुआ उद्घाटन

Updated at : 30 Nov 2015 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी व मीडिया सेंटर का हुआ उद्घाटन

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले का हृदयस्थल कहे जानेवाले नखास क्षेत्र में रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी एवं मीडिया सेंटर का उद्घाटन सारण के डीएम दीपक आनंद ने किया. इस अवसर पर डीपीआरओ वीरेंद्र शुक्ला तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लगायी गयी प्रदर्शनी का […]

विज्ञापन

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले का हृदयस्थल कहे जानेवाले नखास क्षेत्र में रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी एवं मीडिया सेंटर का उद्घाटन सारण के डीएम दीपक आनंद ने किया. इस अवसर पर डीपीआरओ वीरेंद्र शुक्ला तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन डीएम दीपक आनंद ने किया.

उसके पश्चात मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेले से संबंधित सभी जानकारी आप लोगों को उपलब्ध करायी जा सके, इसलिए मीडिया सेंटर मेला क्षेत्र में बनाया गया है, ताकि मेले में समाचार संकलन के पश्चात आप लोग मीडिया सेंटर में बैठ कर समाचार प्रेषण का कार्य भी कर सकें. मेले के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासन द्वारा मेले के अवसर पर आम लोगों के लिए किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन