खाद-बीज की अनुपलब्धता से रबी बोआई पर हो रहा असर

Updated at : 29 Nov 2015 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
खाद-बीज की अनुपलब्धता से रबी बोआई पर हो रहा असर

हाजीपुर/राजापाकर : सदर प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण किसानों को बीज नहीं मिल रहा, जिससे रबी फसल की बोआई बाधित हो रही है. किसान राम किशोर सिंह, अरविंद सिंह, विजय कुमार, शंभु राय, विपत पासवान, दिलीप सिंह, दीपक सिंह, रमेश कुमार आदि ने बताया कि बीएओ के नहीं रहने से […]

विज्ञापन

हाजीपुर/राजापाकर : सदर प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण किसानों को बीज नहीं मिल रहा, जिससे रबी फसल की बोआई बाधित हो रही है. किसान राम किशोर सिंह, अरविंद सिंह, विजय कुमार, शंभु राय, विपत पासवान, दिलीप सिंह, दीपक सिंह, रमेश कुमार आदि ने बताया कि बीएओ के नहीं रहने से हमलोगों को गेहूं का बीज नहीं मिल पाया. किसानों को डीजल अनुदान तथा खरीफ बीज का अनुदान मिलने में भी व्यवधान पैदा हो गया है.

राजापाकर संवाददाता : प्रखंड क्षेत्र के किसानों को गेहूं का अनुदानित बीज नहीं मिलने पर आक्रोशित व्यक्त किया है. मजबूर होकर वे खुले बाजार से ऊंची दर पर गेहूं का बीज खरीद रहे हैं. ज्ञात हो कि जिला कृषि पदाधिकारी ने राजापाकर प्रखंड के लिए हाजीपुर के बीज विक्रेता को गेहूं बीज वितरण करने के लिए आदेश दिया है. राजापाकर प्रखंड में किसी बीच विक्रेता को नामित नहीं किया गया है. किसानों को हाजीपुर अनुदानित बीज लाने में कठिनाई हो रही है.

जबकि गत वर्ष राजापाकर के ही बीज विक्रेता से वितरण कराया गया था. बीज का अनुदानित पैसा सीधे आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते पर जायेंगे. इसलिए यहां के कोई भी बीज विक्रेता इस अनुदानित बीज को वितरण करने में रुचि नहीं ले रहे, क्योंकि उन्हें गोलमाल करने में नहीं बनेगा.
एक ओर वर्षा ने धोखा दिया. खेतों में हाल नहीं है. वे पानी पटा कर गेहूं की बोआई कर रहे हैं. जो दूसरी जिला कृषि पदाधिकारी की मनमानी से उन्हें अनुदानित बीज उपलब्ध नहीं हो रहा.
दर पर बीज खरीदना पड़ रहा है. स्थानीय किसानों बिंदेश्वर राय, राम एकबाल सिंह, विशेश्वर प्रसाद यादव, तपसी प्रसाद सिंह आदि लोगों ने जिला पदाधिकारी, वैशाली से शीघ्र प्रखंड क्षेत्र में अनुदानित बीज उपलब्ध कराने की मांग की है. नहीं तो वे सभी प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन