बाइक सवार को रौंदा दुकान में घुसा ट्रक

Updated at : 29 Nov 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार को रौंदा दुकान में घुसा ट्रक

भगवानपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रौंदते हुए एक दुकान में जा घुसा. जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गयी. बताया गया कि मुजफ्फरपुर की ओर से हाजीपुर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक […]

विज्ञापन

भगवानपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रौंदते हुए एक दुकान में जा घुसा. जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गयी. बताया गया कि मुजफ्फरपुर की ओर से हाजीपुर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने इमादपुर चौक के निकट गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया.

जिससे पूर्वी लेन में चल रहा ट्रक पश्चिमी लेन में आ गया और एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रौंदते हुए एक दुकान में जा घुसा. घटना में हाजीपुर से वापस अपने घर लौट रहे गोरौल के लोदीपुर पंचायत के मुखिया रूबी पांडेय के देवर सुमित कुमार पांडेय व उनके ही गांव आदमपुर के दामोदर पांडेय के पुत्र सुनील कुमार पांडेय अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये और बुरी तरह जख्मी हो गये.

लोगों ने दोनों घायल को आनन-फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा. सुमित कुमार पांडेय उर्फ झुन्नु पांडेय ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया.जबकि सुनील पांडेय को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. जबकि भीड़ का लाभ उठाकर ट्रकचालक एवं खलासी भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन