रेल ग्राम प्रदर्शनी में बताया जा रहा रेलवे का इतिहास

हरिहरक्षेत्र सोनपुर : ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र मेले में रेलवे द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी लोगों को लुभा रही है. रेल प्रदर्शनी जहां लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं नयी जानकारी भी उपलब्ध करा रही है. प्रदर्शनी में रेलवे से जुड़े सभी पहलुओं को काफी बारिकी से प्रस्तुत किया गया है. आधुनिक और प्राचीन उपकरणों एवं […]
हरिहरक्षेत्र सोनपुर : ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र मेले में रेलवे द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी लोगों को लुभा रही है. रेल प्रदर्शनी जहां लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं नयी जानकारी भी उपलब्ध करा रही है. प्रदर्शनी में रेलवे से जुड़े सभी पहलुओं को काफी बारिकी से प्रस्तुत किया गया है. आधुनिक और प्राचीन उपकरणों एवं रेल के मॉडल देख लोग चकित हो रहे हैं. मॉडलों में आइसीएफ फियेट बोगी,
इंट्रीग्रल कोच द्वारा 1935 में निर्मित आइसीएफ ट्रॉली, एचबीएल कोच, समादि व डिपो, वाशिंग पीट, क्रेन, डब्ल्यूटी स्टीम इंजन, कोनकार वैगन, डीजल इंजन आदि के मॉडल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. रेलवे प्रक्षेत्र में आनेवाली नदियों और उस पर बने पुल के मॉडल लोगों को चकित कर रहे हैं. मेले में आये कुछ युवाओं ने कहा कि रेलवे की प्रदर्शनी से हमें कुछ नयी जानकारी प्राप्त हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




