महिलाओं की जीत है शराबबंदी की घोषणा :

Updated at : 28 Nov 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की जीत है शराबबंदी की घोषणा :

हाजीपुर : वैशाली जिले की महिलाएं अपने संकल्प और संघर्ष की जीत से प्रफुल्लित हैं. 26 नवंबर का दिन जिले की उन सैकड़ों-हजारों महिलाओं की विजय का दिन था, जिन्होंने पीड़ा, प्रताड़ना और पिटाई से मुक्ति के लिए अपनी मुट्ठियां तानी थीं. शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश समय-समय पर फूटता रहा है. कभी निजी […]

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली जिले की महिलाएं अपने संकल्प और संघर्ष की जीत से प्रफुल्लित हैं. 26 नवंबर का दिन जिले की उन सैकड़ों-हजारों महिलाओं की विजय का दिन था, जिन्होंने पीड़ा, प्रताड़ना और पिटाई से मुक्ति के लिए अपनी मुट्ठियां तानी थीं. शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश समय-समय पर फूटता रहा है.

कभी निजी तो कभी सार्वजनिक तौर पर. आक्रामक विरोध दर्ज कराती हुई महिलाओं ने कई जगहों पर अवैध शराब की भट्ठियां तक ध्वस्त डाली थीं. सदर थाना क्षेत्र की थाथन बुजुर्ग पंचायत, लालगंज और वैशाली समेत अन्य जगहों पर महिलाओं ने शराब के खिलाफ जबरदस्त आवाज उठायी थी. दूसरी ओर शहर के उन रंगकर्मियों, कलाकारों, साहित्यकारों ने शराबबंदी की घोषणा पर प्रसन्नता जतायी है,

जो शहर की सड़कों पर मदिरालय नहीं पुस्तकालय चाहिए और शराब नहीं किताब दो जैसे नारे लगाते फिरे हैं. महिला आंदोलन की नेता सुधा देवी, शांति देवी, चिंता मणि देवी समेत अन्य नेत्रियां तथा वरिष्ठ रंगकर्मी क्षितिज प्रकाश, रामजन्म राजन, युसुफ रफाकती आदि ने मुख्यमंत्री की शराबबंदी की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे अमली जामा पहनाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन