बिदुपुर के शीतलपुर गांव से छह वर्षीय बच्चे का अपहरण

बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव से एक छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया. घटना बुधवार की देर शाम की है. घटना तब घटी जब उक्त अपहृत बच्चा आकाश कुमार ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दरवाजे पर खेल रहा था. परिजनों के मुताबिक आकाश की मां सविता देवी घर के अंदर […]
बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव से एक छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया. घटना बुधवार की देर शाम की है. घटना तब घटी जब उक्त अपहृत बच्चा आकाश कुमार ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दरवाजे पर खेल रहा था. परिजनों के मुताबिक आकाश की मां सविता देवी घर के अंदर से आवाज लगायी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे पर आयी, तो देखा कि बच्चा गायब है.
लगभग दो-तीन घंटे काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का कोई अता-पता नहीं लगा. इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दी गयी. सूचना पर पहुंची बिदुपुर पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. परिजनों के मुताबिक पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




