बीएसएनएल करेगा ऑन द स्पॉट समस्याओं का निदान

Updated at : 27 Nov 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल करेगा ऑन द स्पॉट समस्याओं का निदान

हाजीपुर : भारत संचार निगम लिमिटेड ने टेलीफोन उपभोक्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निवारण करने का निर्णय लिया है. दूरसंचार जिला प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं की समस्याओं के ऑन द स्पॉट समाधान के लिए समग्र समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे. जिले भर में ये शिविर लगाये जायेंगे. इसकी शुरुआत […]

विज्ञापन

हाजीपुर : भारत संचार निगम लिमिटेड ने टेलीफोन उपभोक्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निवारण करने का निर्णय लिया है. दूरसंचार जिला प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं की समस्याओं के ऑन द स्पॉट समाधान के लिए समग्र समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे.

जिले भर में ये शिविर लगाये जायेंगे. इसकी शुरुआत 27 नवंबर से होगी. 27 को महुआ टेलीफोन केंद्र और 28 नवंबर को जंदाहा टेलीफोन केंद्र में शिविर का आयोजन होगा. हाजीपुर स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए टीडीएम ने बताया कि समग्र समाधान शिविर में उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन और विशेष छूट के साथ बिल जमा करने की सुविधा दी जायेगी.

बिलों में अधिक तक 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. लैंड लाइन, ब्रॉड बैंड, डब्ल्यूएलएल फोन, वाइमैक्स और मोबाइल धारकों के बिलों में संशोधन तत्काल कर दिया जायेगा. नया टेलिफोन कनेक्शन या ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपभोक्ता लेना चाहें तो शिविर स्थल पर ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. 48 से 72 घंटे के भीतर उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी.शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को हाथों-हाथ सुविधा उपलब्ध कराना है. जिले के सभी प्रमुख टेलीफोन केंद्रों में शिविर लगाये जायेंगे.

उपभोक्ताओं को मिलेगा फ्री सिम : टीडीएम ने बीएसएनएल की स्कीम प्यारी जोड़ी की जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत लैंड लाइन उपभोक्ताओं को एक फ्री सिम उपलब्ध कराया जाना है. इस सिम से आधे घंटे तक एक दूसरे से मुफ्त में बातचीत कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि दूसरी संचार कंपनियों से जुड़े उपभोक्ता यदि बीएसएनएल से जुड़ना चाहें तो उन्हें फ्री कनेक्शन दिया जायेगा. फ्री रोमिंग की सुविधा की चर्चा करते हुए टीडीएम ने कहा कि हालांकि इससे कंपनी को काफी राजस्व का नुकसान हुआ है, लेकिन फ्री रोमिंग से मोबाइल धारकों को काफी लाभ मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन