लालगंज के घाट पर रही चौकस व्यवस्था

लालगंज : लालगंज स्थित बसंता जहानाबाद घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी में डुबकी लगायी. इसके लिए मंगलवार की शाम से ही श्रद्धालु नदी के पवित्र घाट पर पहुंच गये थे. रात भर गाड़ियों की आवाजाही होती रही. घाट की व्यवस्था से जुड़े गणेश राय, पवन देव यादव, […]
लालगंज : लालगंज स्थित बसंता जहानाबाद घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी में डुबकी लगायी. इसके लिए मंगलवार की शाम से ही श्रद्धालु नदी के पवित्र घाट पर पहुंच गये थे. रात भर गाड़ियों की आवाजाही होती रही.
घाट की व्यवस्था से जुड़े गणेश राय, पवन देव यादव, अनिल राय आदि ने बताया कि इस बार लगभग 40-45 हजार लोगों ने पवित्र नदी में डुबकी लगायी. पिछले दिनों लालगंज में हुए उपद्रव को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना एवं चुस्त दिखा. गांधी चौक से मसजिद चौक होते हुए नारायणी नदी के बांध पर होते हुए घाट पहुंचने वाली सड़क पर मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की कैपिंग एवं गश्त जारी रही. वहीं स्नान घाट पर महिला अर्धसैनिकल बलों समेत पुलिस बल मौजूद थे. थानाध्यक्ष सुमन कुमार मॉनीटरिंग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




