भीड़ को ले रेलवे ने खोले 40 काउंटर

हरिहरक्षेत्र हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले के अवसर पर लाखों तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए पूर्व मध्य रेल ने व्यापक व्यवस्था की. रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गयी. अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गये. यात्री सहायता शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी खोले गये. यात्रियों की सुविधा के […]
हरिहरक्षेत्र हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले के अवसर पर लाखों तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए पूर्व मध्य रेल ने व्यापक व्यवस्था की. रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गयी. अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गये. यात्री सहायता शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी खोले गये.
यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर से लेकर छपरा के बीच सभी स्टेशनों पर कई ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया, जिससे लोकल यात्रियों को सहुलियत हुई. यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर टिकट की सुविधा के लिए सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगभग 40 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गये हैं.
हाजीपुर एवं सोनपुर स्टेशन के अलावा हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड एवं सोनपुर-छपरा रेलखंड के बीच के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गये. मेला स्पेशल ट्रेनों के अलावा नियमित ट्रेनों में भी मेला यात्रियों की जबरदस्त भीड़ दिखी. मेला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे ने चाक- चौबंद व्यवस्था की. इसके लिए अलग से भी आरपीएफ की दो बटालियन को बुला कर लगाया गया. रेलवे के डेढ़ दर्जन अधिकारी पूरी व्यवस्था की मॉनीटरिंग में लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




