माहौल सामान्य, पर छाया है प्रशासन के प्रति भय

Updated at : 25 Nov 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
माहौल सामान्य, पर छाया है प्रशासन के प्रति भय

लालगंज : पिछले दिनों लालगंज में हुए उपद्रव के बाद लालगंज बाजार एवं अन्य आवासीय क्षेत्रों में जनजीवन बिलकुल सामान्य दिखा. दुकानदार एवं ग्राहक बेफिक्र खरीद-बिक्री करते दिखे एवं लोगों का आवाजाही आम दिनों की तरह देखी गयी. बुधवार को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भीड़ देखी गयी. वहीं प्रशासन चौकस था. एसपी […]

विज्ञापन

लालगंज : पिछले दिनों लालगंज में हुए उपद्रव के बाद लालगंज बाजार एवं अन्य आवासीय क्षेत्रों में जनजीवन बिलकुल सामान्य दिखा. दुकानदार एवं ग्राहक बेफिक्र खरीद-बिक्री करते दिखे एवं लोगों का आवाजाही आम दिनों की तरह देखी गयी. बुधवार को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भीड़ देखी गयी. वहीं प्रशासन चौकस था. एसपी राकेश कुमार ने थाने पर आकर स्थिति का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिये.

बसंता जहानाबाद घाट जाने का मुख्य मार्ग है घटना स्थल : लालगंज बाजार के गांधी चौक, थाना रोड, मसजिद चौक होते हुए नारायणी नदी के तटबंध होकर जहानाबाद घाट पर जाने का है रास्ता. जिस पर शाम से ही उमड़ने लगी थी भीड़. जहां रात्रि भर लोगों का परिचालन जारी रहेगा. हालांकि इसको लेकर प्रशासन चौकस है. वहीं स्थानीय थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि उक्त मार्ग पर रात्रि में पुलिस एवं अर्ध सैनिक बल की गश्त एवं कैंप किया जायेगा.

घाट पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. लालगंज के उपद्रव के कई दिन बीत जाने के बाद भी अताउल्लाहपुर, बसंता जहानाबाद एवं अन्य आस पास के गांवों के लोग अभी भी आक्रोशित दिख रहे हैं. अताउल्लाहपुर गांव के कई लोगों ने बताया कि हम अपने ग्रामीण राकेश कुमार की मौत पर श्रद्धांजलि भी ठीक से नहीं दे सके. हालांकि इस मामले में जहानाबाद गांव निवासी गणेश राय, अमर जीत राय, महेश सहनी, संतोष यादव आदि मुखर हो प्रशासन के प्रति आरोप लगाया कि वह उपद्रव मामले में प्रतिदिन नये नाम जोड़ कर निर्दोषों को फंसा रहा है.

पप्पू यादव की सहायता राशि पर लोगों में रोष : अताउल्लाहपुर के लोगों ने जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव द्वारा उपद्रव पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि श्री यादव ने मृतक से ज्यादा घर जलने की कीमत लगायी. मृतक का कीमत 50-50 हजार तथा घर की कीमत दो लाख. यह सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने की बात है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन