घटना की हो न्यायिक जांच व थानाध्यक्ष को करें सस्पेंड

Updated at : 24 Nov 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
घटना की हो न्यायिक जांच व थानाध्यक्ष को करें सस्पेंड

लालगंज : लालगंज में घटित घटना के पीड़ितों से घटनास्थल जाकर मिले जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संपूर्ण घटना क्रम में प्रशासन को दोषी करार देते हुए घटना की न्यायिक जांच कराने एवं स्थानीय थानाध्यक्ष को अविलंब सस्पेंड करने की मांग की. उन्होंने सरकारी जांच टीम […]

विज्ञापन

लालगंज : लालगंज में घटित घटना के पीड़ितों से घटनास्थल जाकर मिले जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संपूर्ण घटना क्रम में प्रशासन को दोषी करार देते हुए घटना की न्यायिक जांच कराने एवं स्थानीय थानाध्यक्ष को अविलंब सस्पेंड करने की मांग की.

उन्होंने सरकारी जांच टीम पर शंका जताते हुए कहा कि वह जनता के हित में नहीं होगा. उन्होंने सरकार की विफलता पर पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस को फायरिंग से पहले पानी का फब्बारा, अश्रु गैस एवं रबर की गोली चलानी चाहिए थी.

घायल के परिजनों से की मुलाकात : सांसद पप्पू यादव हेलीकॉप्टर से प्रखंड कार्यालय कैंपस के मैदान में उतरे और जहानाबाद गांव जाकर एक्सीडेंट में घायल महिला लखिया देवी के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने पीएमसीएच जाकर लखिया देवी एवं विकास कुमार से मिलने तथा उचित चिकित्सा सेवा मुहैया कराने की बात कही. इसके बाद पुलिस की गोली से मृत राकेश के घर जाकर उसके मां एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. श्री यादव ने एसपी एवं मुख्यमंत्री से बात करने तथा मुद्दे को लोकसभा में उठाने की बात कही.

वीडियो फुटेज देख कर हो मुकदमा : सांसद ने एक्सीडेंट में मरे दादा-पोती के घर जाकर राजेंद्र चौधरी की विधवा एवं पुत्र को ढाढ़स बंधाया. इसके बाद अग्निपीड़ितों का जायजा लिया और बड़ी मसजिद का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर मुकदमा करे. निर्दोष लोगों को नहीं फंसाये. कोई भी गिरफ्तारी न्यायिक जांच के बाद की जाये. इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मेवा लाल राय, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, महताब अहमद खां, मंजे लाल राय, रघुपति, गणेश राय, पिंटू यादव, अमरेश कुमार, वीरेंद्र राय उनके साथ थे.
सांसद पप्पू यादव ने प्रखंड परिसर से सटे श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अपनी पार्टी की ओर से पुलिस की गोली से मृत छात्र राकेश कुमार की बहन की शादी के लिए दो लाख, एक्सीडेंट में मृत दादा-पोती को 50-50 हजार, घायल लखिया देवी एवं पुलिस की गोली से घायल विकास कुमार के इलाज के लिए 10-10 हजार रुपये तथा आगजनी से पीड़ित सभी नौ परिवारों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन