घटना की हो न्यायिक जांच व थानाध्यक्ष को करें सस्पेंड

लालगंज : लालगंज में घटित घटना के पीड़ितों से घटनास्थल जाकर मिले जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संपूर्ण घटना क्रम में प्रशासन को दोषी करार देते हुए घटना की न्यायिक जांच कराने एवं स्थानीय थानाध्यक्ष को अविलंब सस्पेंड करने की मांग की. उन्होंने सरकारी जांच टीम […]
लालगंज : लालगंज में घटित घटना के पीड़ितों से घटनास्थल जाकर मिले जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के संरक्षक एवं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संपूर्ण घटना क्रम में प्रशासन को दोषी करार देते हुए घटना की न्यायिक जांच कराने एवं स्थानीय थानाध्यक्ष को अविलंब सस्पेंड करने की मांग की.
उन्होंने सरकारी जांच टीम पर शंका जताते हुए कहा कि वह जनता के हित में नहीं होगा. उन्होंने सरकार की विफलता पर पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस को फायरिंग से पहले पानी का फब्बारा, अश्रु गैस एवं रबर की गोली चलानी चाहिए थी.
घायल के परिजनों से की मुलाकात : सांसद पप्पू यादव हेलीकॉप्टर से प्रखंड कार्यालय कैंपस के मैदान में उतरे और जहानाबाद गांव जाकर एक्सीडेंट में घायल महिला लखिया देवी के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने पीएमसीएच जाकर लखिया देवी एवं विकास कुमार से मिलने तथा उचित चिकित्सा सेवा मुहैया कराने की बात कही. इसके बाद पुलिस की गोली से मृत राकेश के घर जाकर उसके मां एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. श्री यादव ने एसपी एवं मुख्यमंत्री से बात करने तथा मुद्दे को लोकसभा में उठाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




