एसपी समेत पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज कराया हत्या का मामला

Updated at : 24 Nov 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी समेत पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज कराया हत्या का मामला

हाजीपुर : गत बुधवार को लालगंज में हुई पुलिस फायरिंग के दौरान गोली लगने से मृत राकेश कुमार के पिता ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियोंके विरुद्ध हत्या का मामला दर्जकराया है. लालगंज के अताउल्लाहपुर निवासी राकेश कुमार के पिता विजेंद्र सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दाखिल एक परिवाद-पत्र […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गत बुधवार को लालगंज में हुई पुलिस फायरिंग के दौरान गोली लगने से मृत राकेश कुमार के पिता ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियोंके विरुद्ध हत्या का मामला दर्जकराया है.

लालगंज के अताउल्लाहपुर निवासी राकेश कुमार के पिता विजेंद्र सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दाखिल एक परिवाद-पत्र में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र राकेश अपनी दुकान का सामान लाने लालगंज बाजार गया था कि लालगंज थाने के दक्षिण मुख्य सड़क पर एसपी के नेतृत्व में एवं लालगंज के थानाध्यक्ष सुमन कुमार के संचालन में अन्य पुलिस पदाधिकारी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए जा रहे थे और इसी क्रम में उनके पुत्र को गोली लग गयी.
गोली लगने के बाद पुलिस उसे उठा कर थाने ले गयी. घटना की सूचना होने पर जब वे थाने पर गये, तो राकेश ने बताया कि सुमन कुमार ने उसे गोली मार दी.दो घंटे तक उसे थाने पर रखा और पूछे जाने पर एंबुलेंस का बहाना बनाया. बाद में एक बोलेरो से सदर अस्पताल के गेट पर पहुंचाया, जहां से इलाज हेतु पीएमसीएच में रेफर किया गया और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु पीएमसीएच में हो गयी.
दाखिल परिवाद को सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने निजी संचिका में रख कर परिवादी के बयान के लिए आठ जनवरी की तिथि निर्धारित की है. इस मामले में लालगंज के अलावा पातेपुर, वैशाली, करताहां, बलिगांव और भगवानपुर के थानाध्यक्षों को आरोपित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन